धनघटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पारिवारिक व जमीनी विवाद में 8 गिरफ्तार
06 महिलाओं समेत 08 अभियुक्तों का चालान, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने पारिवारिक बंटवारे और जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 अभियुक्ताओं समेत कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।पुलिस के अनुसार, कुछ मामलों में पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद तथा कुछ मामलों में रास्ते में मिट्टी पाटकर बरसात के पानी का बहाव अवरुद्ध करने को लेकर जमीनी विवाद सामने आया था। इन विवादों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई की।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में की गई।थाना धनघटा पुलिस ने विभिन्न मामलों में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 06 अभियुक्ताएं और 02 अभियुक्त शामिल हैं।पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना कर दिया।