🚨 अमित शाह का अलवर दौरा: ₹6,453 करोड़ की सौगातें, मेडिकल कॉलेज का नाम अब 'अटल बिहारी वाजपेयी' 🚩
अलवर (राजस्थान): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अलवर के विजय नगर ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश और जिले को कई बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में अलवर के लिए ₹700 करोड़ तथा पूरे राजस्थान के लिए करीब ₹6,453 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
प्रमुख घोषणाएं एवं मुख्य बिंदु:
मेडिकल कॉलेज का नया नाम: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर 'अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज' करने की घोषणा की गई।
सरस डेयरी और पशुपालक: डेयरी क्षमता को बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन करने का वादा किया गया। साथ ही, पशुपालकों के दूध भुगतान की अवधि को 15 दिनों से घटाकर अगले डेढ़ साल में सीधे 7वें दिन बैंक खातों में भेजने का लक्ष्य रखा गया।
डेयरी प्लांट्स: भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में ₹274 करोड़ की लागत से 4 नए सरस डेयरी प्लांट शुरू किए गए हैं।
0% ब्याज पर ऋण: फलोदी, बालोतरा, डीडवाना और प्रतापगढ़ में 4 नए जिला सहकारी बैंकों की शुरुआत की गई है, जिससे किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन मिल सकेगा।
डीबीटी ट्रांसफर: मुख्यमंत्री योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ₹152 करोड़ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए।
नामकरण घोषणा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर के भूगोर तिराहे का नाम बदलकर 'कप्तान छुट्टन लाल' रखने की घोषणा की।
जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा और आगामी पंचायत चुनावों में जीत का भरोसा जताया। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।
#amitsaha #jagattaknews #alwar