Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

बसपा ने संत कबीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में की संगठनात्मक समीक्षा निवास विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधानसभा संगठन द्वारा संत शिरोमणि कबीर जी की जयंती समता, करुणा और भाईचारे के संदेश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके पश्चात जबलपुर-रीवा जोन के प्रभारी शरण चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिम्मेदार पोलिंग सेक्टर समितियों का शीघ्र गठन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि समय की गंभीरता को समझते हुए संगठन को सुदृढ़ करना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि शरण चौधरी को जबलपुर-रीवा जोन का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से वे लगातार जिलेवार दौरा कर ग्राम स्तर पर संगठन की समीक्षा में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज उनका निवास मुख्यालय पर आगमन हुआ, जहाँ उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, मेहरचंद बघेल, उदय सिंह चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष चमन लाल चौधरी, विधानसभा सचिव मंशराम चौधरी, दिनेश गोसाई, रतिराम रैदास सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। #BSP #SantKabirJayanti #KabirJayanti #BSPOrganization #BSPMeeting #NiwasAssembly #OrganizationReview #GroundLevelReview #BSPSupporters #Mandla #MadhyaPradesh

Niwas, Mandla | Jun 30, 2026

MORE NEWS

बसपा ने संत कबीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में की संगठनात्मक समीक्षा निवास विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधानसभा संगठन द्वारा संत शिरोमणि कबीर जी की जयंती समता, करुणा और भाईचारे के संदेश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके पश्चात जबलपुर-रीवा जोन के प्रभारी शरण चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिम्मेदार पोलिंग सेक्टर समितियों का शीघ्र गठन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि समय की गंभीरता को समझते हुए संगठन को सुदृढ़ करना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि शरण चौधरी को जबलपुर-रीवा जोन का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से वे लगातार जिलेवार दौरा कर ग्राम स्तर पर संगठन की समीक्षा में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज उनका निवास मुख्यालय पर आगमन हुआ, जहाँ उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, मेहरचंद बघेल, उदय सिंह चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष चमन लाल चौधरी, विधानसभा सचिव मंशराम चौधरी, दिनेश गोसाई, रतिराम रैदास सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। #BSP #SantKabirJayanti #KabirJayanti #BSPOrganization #BSPMeeting #NiwasAssembly #OrganizationReview #GroundLevelReview #BSPSupporters #Mandla #MadhyaPradesh - Niwas News