
*गुरुग्राम पुलिस की पहल: गवर्नमेंट युनिवर्सिटी, भगरोला (मानेसर) में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित।*
*महिला थाना मानेसर पुलिस ने लगभग 200 विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक।*
`गुरुग्राम: 23 अक्टूबर 2026`
▪️पुलिस उपायुक्त मानेसर, गुरुग्राम श्री प्रतीक गहलोत (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार गुरुग्राम पुलिस द्वारा युवाओं को कानून के प्रति जागरूक करने, अपराधों की रोकथाम तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
▪️इसी कड़ी में महिला थाना मानेसर पुलिस की टीम द्वारा गवर्नमेंट कॉलेज, भगरोला (मानेसर) में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को कानून एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए उन्हें अपराधों से बचाव, सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन तथा एक सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
*▪️विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर किया जागरूक:*
* *नए आपराधिक कानूनों की जानकारी:* विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों और महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई, ताकि वे अपने कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
* *डायल-112 आपातकालीन पुलिस सेवा:* किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया।
* *साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव:* विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें संदिग्ध लिंक से बचने, अनजान कॉल के प्रति सतर्क रहने तथा अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।
* *नशा मुक्ति का संदेश:* विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
* *महिला सुरक्षा एवं सम्मान:* महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को संवेदनशील, जिम्मेदार एवं कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
* *यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा:* सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा सड़क पर सुरक्षित एवं अनुशासित व्यवहार अपनाने के महत्व के बारे में बताया गया।
* *पर्यावरण संरक्षण:* विद्यार्थियों को पौधारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
* *संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक:* कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी प्रदान की गई तथा संवाद के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को कानून के प्रति सजग बनाने, साइबर एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपाय समझाने तथा उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
*▪️गुरुग्राम पुलिस की अपील:* गुरुग्राम पुलिस आमजन एवं युवाओं से अपील करती है कि वे कानून का पालन करें, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें, नशे से दूर रहें, महिलाओं का सम्मान करें तथा यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करें। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में डायल-112 के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करें और एक सुरक्षित, जागरूक एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
Uklana, Hissar | Oct 23, 2026