भरत भूषण तिवारी भाई का एनकाउंटर हुआ है या हत्या..?
असल में जांच तो ये होना चाहिए कि जो लड़का गाँव के समस्याओं पर सिस्टम के खिलाफ़ लड़ रहा था, जो लड़का बाढ़ पीड़ितों के लिए आवाज़ उठा रहा था, उसे आख़िर हथियार उठाने पर मज़बूर किसने किया..?
क्या सिस्टम के लोग उसके आवाज़ उठाने से परेशान थे..? हम मानते हैं हथियार उठाना ग़लत है लेकिन हथियार उठाने के पीछे के कारण की भी जांच होनी चाहिए. वो कोई चोरी छिनतई करने के लिए तो हथियार नहीं उठाया था।
पुलिस के सामने जब उसने हथियार फेंक दिया था, तब भी पुलिस द्वारा उन्हें इतनी गोली मारी गई कि उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद सम्राट चौधरी द्वारा 3 पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है लेकिन ये पर्याप्त नहीं है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और सभी दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।