ठाकुरगंज थाना परिसर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक
किशनगंज जिला के ठाकुरगंज थाना परिसर में आज दिनांक 23-08-2026 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीपीओ-2 और ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ प्रखंड स्तर के प्रशासनिक पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि पर्व को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती रहेगी।