
बारिश को देखते हुए डीएम-एसपी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण
गोवंश के लिए सुरक्षित एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बारिश के दृष्टिगत अस्थाई गौशाला बबीना एवं कान्हा गौशाला कदौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशालाओं में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चारा-पानी, शेड, जल निकासी एवं साफ-सफाई की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बारिश के दौरान गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौशाला परिसर में जलभराव न होने पाए, इसके लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखी जाए तथा नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बनी रहे। बीमार एवं कमजोर गोवंश की विशेष निगरानी करते हुए समय से उपचार कराया जाए। बारिश के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखी जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश के मौसम में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए गोवंश को सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच.एन. प्रसाद, खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#spjalaun #dmjalaun #jalaunnews #OraiNews #UPNews #गोशाला #rainyday
Orai, Jalaun | Aug 15, 2026