धनतेरस पर अखिलेश यादव से मिले तेज प्रकाश जायसवाल, देवरिया सदर से ठोकी दावेदारी की चर्चा तेज
देवरिया। धनतेरस के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी तेज प्रकाश जायसवाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट कर धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस मुलाकात के बाद देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में तेज प्रकाश जायसवाल की राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Akhilesh Yadav #samajwadipartyofficial Samajwadi Party #deoria #lucknow
Deoria, Deoria | Nov 7, 2026