बोलेरो की छत में बना रखा था गुप्त तहखाना
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला नवादा का है, जहां उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा किया। गोविंदपुर जांच चौकी पर झारखंड से आ रही बोलेरो की तलाशी में छत के अंदर गुप्त तहखाना मिला। इसमें सैकड़ों लीटर विदेशी शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन और शराब जब्त कर ली।
Deoria, Deoria | Nov 7, 2026