BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर भड़के जीतू पटवारी, बोले– किसानों से माफी मांगें सांसद, नहीं तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान पर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सांसद के बयान की कड़ी आलोचना की है।
पटवारी ने आरोप लगाया कि सांसद ने अन्नदाताओं को नशेड़ी और गांजेड़ी कहकर किसानों का अपमान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए सांसद से किसानों से माफी मांगने को कहा।
जीतू पटवारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते माफी नहीं मांगी गई, तो कांग्रेस किसानों के साथ सड़क पर उतरकर विरोध करेगी।
किसानों के सम्मान को लेकर अब मध्यप्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है।
#JituPatwari #JanardanMishra #Farmers #MadhyaPradesh #BSP24News