
#राठ में गुड़ व्यापारी के घर बड़ी चोरी, 30 से 35 लाख रुपये का माल लेकर फरार हुए चोर!
राठ (हमीरपुर)। छोटी जुल्हैटी मोहल्ले में चोरों ने गुड़ व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 7 लाख रुपये नकद और लगभग 23 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
पीड़ित गुड़ व्यापारी अनिल कुमार उर्फ पप्पू साहू के मुताबिक, बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी तोड़कर नकदी और जेवरात समेट ले गए।
💥 CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध!
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। इनमें से दो लोग बुर्का पहने और हाथों में तमंचे लिए घर के अंदर घुसते नजर आए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर के अंदर लगे कैमरे को भी तोड़ दिया।
सुबह करीब 3 बजे व्यापारी की नींद खुली तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। बच्चों की मदद से दरवाजा खुलवाने के बाद चोरी की जानकारी हुई।
👮 पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल अनूप सिंह के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।
❓ सवाल यह है कि आखिर राठ में बेखौफ चोरों पर कब लगेगा लगाम?
📢 आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।
👍 खबर पसंद आए तो LIKE करें।
💬 अपनी प्रतिक्रिया COMMENT करें।
🔔 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए PAGE को FOLLOW करें।
📲 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें।
#Rath #Hamirpur #RathNews #HamirpurNews #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #Theft #CCTVFootage #UttarPradeshNews #LocalNews #ViralNews
Rath, Hamirpur | Nov 12, 2026