अनोपपुरा ग्राम पंचायत में रेखादेवी जाट ने संभाला सरपंच पदभार।
दैनीक वीरधरा राजस्थान।
भोपालसागर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनोपपुरा में गुरुवार को नवनिर्वाचित सरपंच रेखादेवी जाट ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंडित श्यामलाल शर्मा ने शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाकर पदभार ग्रहण कार्यक्रम संपन्न करवाया।
कार्यक्रम के दौरान उपसरपंच कैलाश चंद्र लोहार सहित वार्ड पंच राकेश बंजारा, देवीलाल बेरवा, शंकरलाल भील, प्यारी देवी गुर्जर, पुष्पा देवी भील, दिलखुश बैरवा, किशनलाल जाट एवं सपना भील का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच कमलेश चौधरी, प्रकाश चंद्र जाट, देवीलाल जाट, गोपीलाल जाट, हेमराज जाट, हर्षसिल पियाल सोहनलाल वैष्णव ग्राम विकास अधिकारी कनिष्ठ लिपिक एवं समस्त विभागों के कर्मचारी सहित पंचायत क्षेत्र गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।