**सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार**
#चित्तौड़गढ़, 20 नवंबर 2026। जिला विशेष टीम एवं कनेरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ भड़काऊ रील एवं पोस्ट अपलोड कर आमजन में भय व्याप्त करने वाले आरोपी शंभूदान चारण को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे विशेष सतर्कता अभियान के तहत सोशल मीडिया एवं साइबर गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि शंभूदान चारण अपनी सोशल साइट पर हथियारों से सुसज्जित भड़काऊ पोस्ट डालकर आमजन में भय पैदा कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की। आरोपी ने हथियारों के शौक एवं लोगों में डर पैदा करने के उद्देश्य से ऐसी पोस्ट डालना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
**गिरफ्तार आरोपी:**
1. शंभूदान चारण पुत्र रामलाल, उम्र 3