परिवहन विभाग के दल ने ओंकारेश्वर में ऑटोरिक्शा एवं यात्री बसों की चेंकिग की
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर परिवहन विभाग के दल ने मंगलवार को ओंकारेश्वर में ऑटोरिक्शा एवं यात्री बसों की जांच के लिए विशेष चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान बसों और ऑटो रिक्शा के बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य बिन्दुओं की जाँच की गई। आरटीओ श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि कार्यवाही के दौरान कुल 3 यात्री बस एवं 3 ऑटोरिक्शा पर मोटरयान अधिनियम 1988 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की, तथा उनसे कुल 23000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही 7 ऑटोरिक्शा एवं 1 यात्री बस जप्त कर मांधाता थाने में सुरक्षार्थ खड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह का चेंकिग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa