भिवानी के गांव से एक साथ बने 2 HCS अधिकारी:रेनू का 4 साल का संघर्ष सफल; अतुल ने पहले प्रयास में मारी बाजी
*भिवानी*
भिवानी जिले के गांव बामला के लिए गर्व का मौका है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा-2025 में गांव के 2 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर HCS अधिकारी बनने का मुकाम पाया है। रेनू ग्रेवाल ने 9वीं रैंक हासिल की, जबकि अतुल कुमार 13वें स्थान पर रहे।
दोनों ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपनी सफलता का सफर और तैयारी के अनुभव साझा किए। रेनू ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की, जबकि अतुल कुमार ने करीब एक साल की तैयारी के बाद पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली।
दोनों का गांव में सम्मान किया गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार सहित सहयोग करने वाले लोगों को दिया।