
प्रेस नोट
जिला जींद
दिनांक: 22.10.2026
*थाना गढी पुलिस कि सतर्क कार्रवाई* ।
*अदालत में गलत वाहन की आर.सी. पेश कर बहन की जमानत करवाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार* ।
पुलिस अधीक्षक जींद श्रीमती उपासना आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना गढ़ी पुलिस ने अदालत में पहले ही बेचे जा चुके वाहन की आर.सी. को जमानत के लिए पेश कर अदालत को गुमराह करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
पकडे गए आरोपी कि पहचान इकबाल वासी हांसा पत्ती, धमतान साहिब, जिला जींद के रुप में हुई है ।
थाना गढ़ी के प्रभारी उप.नि. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी रेखा वासी धमतान साहिब को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में रेखा की जमानत करवाने के लिए उसके भाई इकबाल ने माननीय अदालत में वाहन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आर.सी.) जमानत के दस्तावेज के रूप में पेश की ।
माननीय न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन के पंजीकरण संबंधी रिकॉर्ड की जांच करवाने पर सामने आया कि उक्त वाहन को वर्ष 2023 में इकबाल द्वारा अन्य व्यक्ति को बेच कर उक्त वाहन की आर.सी. का इस्तेमाल अपनी बहन की जमानत करवाने के लिए किया ।
इस संबंध में माननीय अदालत के आदेशानुसार नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी इकबाल के खिलाफ थाना गढ़ी में धारा 319(2), 318(4), 61(2) एवं 235 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के मामला दर्ज करके आरोपी इकबाल को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है ।
जींद पुलिस आमजन से अपिल करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि कि सुचना तुरंत पुलिस को दे ताकी समय रहते उचित कार्यवाही कि जा सके ।
Uklana, Hissar | Oct 22, 2026