#BreakingNews हनुमानगढ़ के डबली बास पेमा में सरपंच चुनाव को लेकर विवाद, मतदान समाप्ति के बाद प्रत्याशी पति के मतदान केंद्र में रहने का आरोप
🔴 बालचंद ज्याणी पर मतपेटी के पास 50-55 मिनट तक मौजूद रहने का आरोप
🔴 शिकायतकर्ता सुमित भांभू ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दी शिकायत
🔴 मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतपेटी की सुरक्षा पर उठाए सवाल
🔴 पीठासीन अधिकारी व चुनाव कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने की मांग
🔴 मतपेटी की सील और चुनाव सामग्री की जांच करवाने की मांग
🔴 रिटर्निंग अधिकारी (RO) को तत्काल हटाने की उठाई मांग।
🔴 प्रत्याशी पति के भाई चंद्रभान की कथित चुनाव प्रचार में भूमिका की जांच की मांग
🔴 शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
**नोट: सभी आरोप शिकायतकर्ता की शिकायत पर आधारित हैं, आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।**