Public App Logo
Profile Picture

हनुमानगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़

@hanumangarh_breaking
346Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> अफवाहों के बीच कांग्रेस नेता भूपेंद्र चौधरी का आया बयान

किसी भी तरह का निर्दलीय विधायक के साथ गठबंधन नही हुआ है,लोग अपने मनोरंजन और लाइक बढ़ाने के लिए खेल रहे है सोशल मीडिया पर,जब रिजल्ट आएगा उसके बाद क्या समीकरण रहते हैं भविष्य की गर्त में है
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/>  सभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज

🟠 निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल गुट से कौन होगा सभापति पद का दावेदार?
🟠 नगर परिषद में गणेशराज बंसल गुट कितनी सीटें जीत रहा है?🟠 सभापति पद के लिए किस चेहरे पर लग सकता है दांव?
🟠 जीत के आंकड़ों के बीच सभापति पद को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी
🟠 गणेशराज बंसल गुट की रणनीति पर सभी की नजरें
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> दिनांक 12.09.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी  एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंगे। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarhpolice nis:value=Hanumangarhpolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/>  नगर परिषद सभापति पद को लेकर भाजपा में बढ़ी हलचल

भाजपा नेता अमित चौधरी की ओर से सभापति पद का कौन हो सकता है दावेदार?
🟠 चुनाव नतीजों के बाद संभावित चेहरों को लेकर सियासी चर्चाएं तेज
🟠 भाजपा के भीतर सभापति पद के लिए कई नामों पर मंथन की अटकलें
🟠 किस चेहरे पर भाजपा लगा सकती है दांव?
🟠 सभापति पद को लेकर अब सियासी तस्वीर पर सभी की नजरें
🚨 हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव 🚨*

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/>  चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय विधायक गुट ने की प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी

🔴 कांग्रेस ने पूर्व उपसभापति अनिल खिचड़ की धर्मपत्नी सुशीला खीचड़ को सभापति पद के लिए आगे किया
🔴 अनिल खिचड़ की निगरानी में कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशी बाड़ाबंदी में
🔴 सभापति की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में रणनीति तेज, सुशीला खीचड़ के नाम की चर्चा
🔴 चर्चा यह भी—अनिल खिचड़ अपनी धर्मपत्नी को सभापति पद के लिए कर सकते हैं आगे
🔴 चुनाव परिणाम से पहले ही सभापति पद को लेकर सियासी जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर तेज
🔴 कांग्रेस के साथ भाजपा और विधायक गुट भी अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने में जुटे
🔴 अब 60 वार्डों के नतीजों के साथ तय होगा हनुमानगढ़ नगर परिषद की सत्ता का अगला चेहरा
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> जंक्शन के वार्ड नंबर 17 निर्दलीय गुट प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी समर्थन हुए आमने-सामने ..?
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> नगर निकाय आम चुनाव–2026,शाम 6 बजे तक जिले में 81.38 प्रतिशत मतदान
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> दिनांक 11.09.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी  एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंगे। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarhpolice nis:value=Hanumangarhpolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> भाजपा ने बदला जंक्शन नगर मंडल का नेतृत्व
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> जंक्शन हाउसिंग बोर्ड वार्ड-7 में रात 11 बजे हंगामे का आरोप,वार्ड की महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप,चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> हनुमानगढ़ जंक्शन के हाउसिंग बोर्ड वार्ड-7 में रात 11 बजे हंगामे के आरोप 

वार्ड की महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप,महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की,वार्ड 7 भाजपा प्रत्याशी के स्टीकर लगी 15 से 20 गाड़ियां पहुंचने का दावा,गाड़ियों में कई युवकों के सवार होने की बात सामने आई,महिलाओं का आरोप—कई युवकों के चेहरे साफों से ढके हुए थे, वार्ड में माहौल खराब करने की कोशिश का लगाया आरोप, घटना के बाद वार्डवासियों में चिंता का माहौल,महिलाओं ने पुलिस से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की,वार्डवासियों की अपील—चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. खुशाल यादव ने नगर निकाय आम चुनाव–2026 के द्वितीय चरण अंतर्गत 11 सितंबर, 2026 को होने वाले मतदान को लेकर की अपील
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> हनुमानगढ़ जंक्शन के हाउसिंग बोर्ड वार्ड-7 में रात 11 बजे हंगामे के आरोप ..?
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> टेलीकॉम ठेका कर्मचारियों ने लगाया यूनियन तोड़ने का आरोप, टेक्निशियन को हटाने पर आक्रोश
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियां तेज,जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर को
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> दिनांक 09.09.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी  एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंगे। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarhpolice nis:value=Hanumangarhpolice nis:enabled=true nis:link/>
● 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य माह का शुभारंभ
● विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य माह का आगाज
● संवाद, संवेदनशीलता और समय पर सहयोग से बचाया जा सकता है जीवन

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> हनुमानगढ़। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिले में 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य माह का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में बलिदानी योद्धा मेजर विकास भांभू मेडिकल कॉलेज, हनुमानगढ़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य आत्महत्या जैसे गंभीर विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों की पहचान करने तथा उन्हें समय पर आवश्यक सहयोग एवं उपचार उपलब्ध करवाने के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी सोलंकी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. काजल, डॉ. सुमन, डॉ. सुमनलता, डीआईसी मैनेजर सुनील शर्मा, डीपीओ अंजू बाला, त्रिलोकेश्वर शर्मा सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके विद्यार्थी जीवन में आने वाली चुनौतियों, तनाव और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने तनावमुक्त रहने के लिए योग एवं मेडिटेशन को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष और तनाव आते रहते हैं, लेकिन उनका प्रभावी प्रबंधन करना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं के संघर्ष और धैर्य का उदाहरण देते हुए कहा कि जीवन की कठिन परिस्थितियों के बावजूद महिलाएं परिवार को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या को मन में दबाने के बजाय परिवार, मित्रों और भरोसेमंद लोगों से संवाद कर समाधान की दिशा में आगे बढऩा चाहिए।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं 1800-891-4416 के बारे में जानकारी देते हुए मानसिक तनाव या अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से काउंसलिंग करवाई है। उन्होंने कहा कि तनाव का सामना कर रहे प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यकता होने पर इस सुविधा का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज-ममता कार्यक्रम के अंतर्गत मन-दर्पण कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सोशल मीडिया गतिविधियां, प्रश्नोत्तरी, मैराथन, रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर एवं बैनर निर्माण, नारा लेखन सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। 15 सितंबर को जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। साथ ही सरकारी कार्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी आदि में विशेषज्ञों द्वारा वर्कप्लेस स्ट्रेस मैनेजमेंट सहित मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर संवाद एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

डॉ. ओ.पी. सोलंकी, डीएनओ, एनएमएचपी ने गेटकीपर ट्रेनिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के व्यवहार में अचानक बदलाव, लगातार निराशा, अकेलापन, अत्यधिक तनाव या स्वयं को दूसरों पर बोझ समझने जैसी बातें गंभीर संकेत हो सकती हैं। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हमारे आसपास कोई व्यक्ति मानसिक संकट से गुजर रहा है तो उसे अकेला छोडऩे के बजाय एक गेटकीपर की तरह उसकी देखभाल करनी चाहिए, उसकी मनोदशा को समझना चाहिए और उसे सकारात्मकता की ओर लाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव के साथ नशे की समस्या भी व्यक्ति की परेशानियों को बढ़ा सकती है। ऐसे में समय रहते व्यक्ति की पहचान कर उसे उचित सहायता और उपचार से जोडऩा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता, संवाद और समय पर सहयोग से किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान मेडिकल कॉलेज की डॉ. स्नेहलता एवं डॉ. सुमन ने पीपीटी के माध्यम से आत्महत्या से जुड़े मिथकों, इसके संभावित कारणों, चेतावनी संकेतों तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि मानसिक परेशानी से गुजर रहे व्यक्ति को उसकी समस्या को छोटा बताने या तुरंत सलाह देने के बजाय उसकी बात ध्यानपूर्वक और बिना किसी निर्णय के सुनना अधिक महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मदद मांगना कमजोरी नहीं है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों पर खुलकर बात करना, जरूरत पडऩे पर मनोवैज्ञानिक अथवा मनोचिकित्सकीय सहायता लेना और अपने आसपास मानसिक संकट से गुजर रहे व्यक्ति का साथ देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का मुख्य उद्देश्य आत्महत्या से जुड़े कलंक को कम करना तथा लोगों को यह संदेश देना है कि समय पर संवाद, संवेदनशीलता और सहायता से जीवन को बचाया जा सकता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> टेलीकॉम ठेका कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, टेक्निशियन को हटाने पर भड़की सीटू ...
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> नगर परिषद हनुमानगढ़ चुनाव- 2026

1. वार्ड नंबर 1 में कांटे की टक्कर, BJP की बलजिंदर कौर बराड़ vs निर्दलीय मनजिंदर सिंह लेघा
2. वार्ड 1 में चुनावी मुकाबला रोचक, बलजिंदर कौर बराड़ और मनजिंदर सिंह लेघा आमने-सामने
3. जंक्शन वार्ड 1 में कड़ा मुकाबला, भाजपा और निर्दलीय विधायक गुट के प्रत्याशी आमने-सामने
4. वार्ड 1 का रण हुआ दिलचस्प, बलजिंदर कौर बराड़ और मनजिंदर सिंह लेघा में सीधी टक्कर
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> वार्ड 11 में भाजपा प्रत्याशी बजरंग सेन के समर्थन में चुनावी सभा, हरीश चौधरी ने किया जीत का दावा ..?
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> वार्ड नंबर 10 निर्दलीय विधायक गुट प्रत्याशी नवीन बाकोलिया की चुनावी सभा मे क्या बोले इक़बाल गिल ..?
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> जंक्शन वार्ड नंबर 13 प्रत्याशी मंजू रिणवां की चुनावी सभा ने पूर्व सभापति सुमित रिणवां ने गिनाए विकास कार्य ..?
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल ने वार्ड नंबर 17 में चुनावी सभा में क्या कहा सुनिए
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> वार्ड नंबर 10 निर्दलीय विधायक गुट प्रत्याशी नवीन बाकोलिया की चुनावी सभा ..?