◆ पंचायतीराज चुनाव: मतदान दल ईवीएम और सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना
◆ जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 14 नवम्बर और सरपंच और पंच पद के लिए 16 नवम्बर को प्रातः 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, सभी दल अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे
#hanumangarh हनुमानगढ़, 13 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत चौथे चरण में शामिल जिले की 4 पंचायत समितियों और संबंधित जिला परिषद जोन के सदस्य पदों के लिए मतदान दल शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुए। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को ईवीएम और मतदान सामग्री सौंपकर उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। दोपहर बाद तक सभी मतदान दल मतदान केंद्रों पर पहुंच गए और मतदान से पहले की तैयारिया पूरी कर ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि हनुमानगढ़ टाऊन, संगरिया, टिब्बी और रावतसर पंचायत समितियों के सदस्य पदों तथा इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला परिषद जोन के सदस्य पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। सभी मतदान दल अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मतदान शनिवार, 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसके बाद 16 नवंबर, सोमवार को इन्हीं 4 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। अगले दिन उपसरपंच पद के लिए चुनाव होगा। इस मौके पर एसपी श्री बी. आदित्य, एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीना मौजूद रहें।
______