
हिमाचल में 23 दिन की मासूम ने खोई 26 वर्षीय मां 😢 पति को घर के आंगन में पड़ी मिली पत्नी की दे*ह…
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। सैनधार क्षेत्र की कमलाड पंचायत के कसेलग मासगा गांव में घर की बालकनी से गिरने के कारण 26 वर्षीय परीक्षा देवी की मौ*त हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल ददाहू लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस घटना का सबसे भावुक पहलू यह है कि परीक्षा देवी ने महज 23 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। अब नवजात बच्ची जन्म के कुछ ही दिनों बाद अपनी मां के स्नेह से हमेशा के लिए वंचित हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श*व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्ट*मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ*त के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।