कोटद्वार में एलपीजी गैस सिलेंडर अब 25 दिन में मिलेगा
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। कोटद्वार-भाबर के एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने सभी क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की रिफिल बुकिंग की अवधि 25 दिन निर्धारित कर दी है।
आपको बता दें कि, कोटद्वार भाबर के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में अलग-अलग बुकिंग अवधि होने से कोटद्वार-भाबर के ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी मामला उठाया था।