
*लहार सिविल अस्पताल में नर्सो पर लापरवाही का आरोप*
*नर्सो द्वारा गलत दबाई देने से गर्भ मे हुई मौत का आरोप पीड़ित ने लहार एसडीएम को दिया शिकायती आवेदन*
*नर्सो के विरुद्ध कठोर कानूनी दण्डात्मक कार्यवाही करने व अपराध दर्ज करने कि मांग*
लहार क्षेत्र के पीड़ित राजकुमार वाल्मीकि निवासी ग्राम देवरी नरौल थाना रावतपुरा द्वारा लहार एसडीएम व लहार बी.एम.ओ को एक शिकायती आवेदन दिए गया जिसमे बताया गया कि मेरी पत्नी श्रीमती नेहा बाल्मीकि के डिलेवरी होने के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लहार में 17/08/2026 को भर्ती कराया गया था मेरी पत्नी नेहा को स्वास्थ्य केन्द्र लहार पर नर्सों द्वारा कुछ दवाऐ खिलाई गयी जिससे उसके गर्भ में ही बच्चे की मृत्यु हो गयी और जब सुबह दूसरे दिन मेरी पत्नी नेहा की तवीयत अधिक खराब हुयी तो मेरी पत्नी नेहा को भिण्ड अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया जहाँ पर मेरी पत्नी नेहा को मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ,लहार स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ नर्सों की लापरवाही के कारण मेरी पत्नी के गर्भ के अन्दर बच्चे की मृत्यु हुयी है ऐसी स्थिति में लहार स्वास्थ्य केन्द पर पदस्थ नर्सों के विरुद्ध लापरवाही का अपराध पंजीबद्ध पुलिस थाना लहार में जॉच कर पंजीबद्ध कराया जावे उक्त शिकायत पर लहार बी.एम.ओ विजय शर्मा का कहना है कि डिलेवरी के समय इस तरह की कोई भी मेडिसन नही दी जाती है जिससे शिशु को कोई हानि हो,शिकायत आई है इसलिए जांच करवा कर स्थिति स्पस्ट की जावेगी।।