कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में मां-बेटे की मौ#त : जालोर के बागरा थाना क्षेत्र की सियाणा चौकी के अंतर्गत आकोली-आड़वाड़ा के बीच कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मां-बेटे की मौ#त हो गई। हादसे की सूचना पर सियाणा चौकी प्रभारी एएसआई सुनील कुमार गुर्जर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आड़वाड़ा निवासी बबी देवी मेघवाल (60) पत्नी कुय्या राम और उनके बेटे अशोक कुमार मेघवाल (38) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना के बाद आड़वाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
Jalor, Jalor | Aug 27, 2026