भीनमाल में स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौ#त : भाई को राखी बांधने जा रही महिला और पति की सड़क हादसे में मौ#त हो गई। रानीवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटोरिक्शा को सामने से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया।
हादसे में वरदाराम (42) और पत्नी छगन देवी (40) की मौ#त हो गई, जबकि दोनों बच्चों सहित चार लोग घायल हुए। मां की मौ#त के बाद 10 वर्षीय बेटा शव के पास बैठकर रोता रहा, जबकि गंभीर घायल बेटी को पालनपुर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Jalor, Jalor | Aug 27, 2026