
सुंडला के नोजगे पब्लिक स्कूल में कराटे ग्रेडिंग टेस्ट आयोजित, 15 प्रशिक्षुओं ने हासिल की येलो-1 बेल्ट
कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत संचालित मार्शल आर्ट अकादमी, नोजगे पब्लिक स्कूल सुंडला में रविवार को कराटे ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। इस ग्रेडिंग टेस्ट में 15 कराटे प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन कराटे इंस्ट्रक्टर सुनील कुमार (द्वितीय डिग्री ब्लैक बेल्ट) की अगुवाई में किया गया, जबकि टेस्ट सेंसाई मुकेश ठाकुर (पंचम डिग्री ब्लैक बेल्ट) द्वारा लिया गया। सभी 15 प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक ग्रेडिंग टेस्ट उत्तीर्ण कर येलो-1 बेल्ट प्राप्त की।
इस अवसर पर कराटे कोच सुनील कुमार ने बताया कि वह पिछले पाँच वर्षों से बच्चों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग मिलनी चाहिए, क्योंकि इससे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।
उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में हर माता-पिता को अपनी बेटियों को भी मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अवश्य दिलाना चाहिए, ताकि वे आत्मरक्षा के प्रति सक्षम और आत्मविश्वासी बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार डोगरा सहित अध्यापिकाएँ भारती, शालू, रिया शर्मा, कंचन देवी और मीनाक्षी कुमारी भी उपस्थित रहीं।
Suneel Pahadi ✍️
#SunilPahadi #PahadiNews #Karate #KarateIndia #MartialArts #SelfDefense #YellowBelt #NozgePublicSchool #Sundla #Chamba #HimachalPradesh #KarateGrading #KarateTraining #Youth #GirlsSafety #SportsNews #PahadiNewsHP
Chamba, Chamba | Jul 12, 2026