जयपुर में 7 जून को होगा मंसूरी समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह
भीलवाड़ा ( महेंद्र नागोरी)
अखिल भारतीय मंसूरी समाज संस्थान के तत्वावधान में 7 जून को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राजस्थान एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 151 होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष अनवर हुसैन मंसूरी ने बताया कि समारोह में हाल ही में राजकीय सेवा में नियुक्त हुए समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सफी मोहम्मद मंसूरी करेंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि
अशोक गहलोत होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में
गोविंद सिंह डोटासरा
,टीकाराम जुली, सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
समारोह को लेकर समाजजनों और युवाओं में उत्साह का माहौल है तथा प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं के जयपुर पहुंचने की संभावना है।