
त्योहारों की खुशियों में सुरक्षा का रखें ध्यान, बाजारों में अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें: पुलिस अधीक्षक जींद
त्योहारी सीजन एवं करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है। विशेषकर महिलाएं बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंच रही हैं। ऐसे में आमजन की सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक जींद ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक जींद श्रीमती उपासना, आईपीएस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बाजारों में खरीदारी करते समय अपने पर्स, मोबाइल फोन, गहने एवं अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छोटी-सी लापरवाही भी चोरी, जेबकतरी अथवा सामान गुम होने का कारण बन सकती है।
🚨जींद पुलिस की आमजन से अपील है कि निम्नलिखित बातों का ध्यान रखेः-
👉 पर्स व मोबाइल का रखें ध्यान: बाजारों में भीड़ के दौरान अपना पर्स, मोबाइल फोन और नकदी सुरक्षित रखें । सामान को ऐसी जगह न रखें, जहां से कोई आसानी से निकाल सके।
👉 गहने पहनते समय बरतें सावधानी: खरीदारी के लिए जाते समय अनावश्यक रूप से अधिक कीमती आभूषण पहनने से बचें तथा अपने आभूषणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।
👉 बच्चों को अकेला न छोड़ें: बाजार में खरीदारी करते समय बच्चों को अपने साथ रखें। छोटे बच्चों को भीड़ में अकेला न छोड़ें और उन्हें परिवार के सदस्यों का मोबाइल नंबर याद करवाएं।
👉वाहन सुरक्षित स्थान पर पार्क करें: अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करें और वाहन लॉक करना न भूलें। वाहन में पर्स, मोबाइल, नकदी अथवा अन्य कीमती सामान खुला न छोड़ें।
👉 अनजान व्यक्तियों से रहें सतर्क: किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना सामान उसके हवाले न करें। खरीदारी के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें।
👉 ऑनलाइन भुगतान में सावधानी बरतें: डिजिटल भुगतान करते समय भुगतान की राशि और प्राप्तकर्ता का नाम जांच लें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपना ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
👉 यातायात नियमों का करें पालन: बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें, यातायात बाधित न करें और पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
👉 संदिग्ध गतिविधि की तुरंत दें सूचना: बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या चोरी जैसी घटना दिखाई देने पर स्वयं जोखिम उठाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।
जींद पुलिस का संदेश
जींद पुलिस की आमजन से अपील है कि त्योहारों की खुशियों के बीच सुरक्षा के प्रति लापरवाही न बरतें। थोड़ी-सी सतर्कता आपकी खरीदारी को सुरक्षित और सुखद बना सकती है। महिलाओं सहित सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे जागरूक रहें, अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर पुलिस की सहायता लें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—आपकी सुरक्षा जींद पुलिस की प्राथमिकता है ।
#Haryana_Police
#DGP_Haryana
#IGP_hisarrange_hisar
#Jind_Police
#cmo_Haryana
Ambala, Ambala | Oct 29, 2026