Public App Logo
Profile Picture

Today News Haryana

@todaynewshr
22Followers
0Following
नगर निगम पंचकूला में 20 सालों से लगे कच्चे सफ़ाई कर्मचारियों को प्रदेश सरकार तुरंत पक्का करे - ओ पी सिहाग 

जजपा ने हड़ताल कर रहे सफ़ाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दिया समर्थन। 
पंचकूला , 7 अगस्त: जननायक जनता पार्टी  जिला पंचकूला के अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में आज जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज तथा ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने पंचकूला सेक्टर 5 फायर ब्रिगेड कार्यालय के समक्ष अपनी जायज मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम पंचकूला के सफ़ाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मियों को पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम पंचकूला में पिछले काफी सालों से लगे हुए सफ़ाई कर्मचारी एवं फायर कर्मी अभी तक कच्चे हैं। इनमे से बहुत से कर्मचारियों को तो लगे हुए 25 साल से ज्यादा का समय हो चुका है जबकि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी कह रखा है कि जिन सरकारी विभागों में कोई कर्मचारी 10 सालों से कच्चे लगे हुए हैं उनको पक्का किया जाए। जजपा ज़िला अध्यक्ष ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वो पूरे प्रदेश में एक जुट होकर शांतिपूर्वक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे तो उनको कामयाबी जरूर मिलेगी ।उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार की कथनी व करनी में बड़ा अन्तर है। पिछले 3 विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नेता चुनाव के वक्त सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का सपना दिखा कर उनके वोट ऐंठते आए हैं परंतु चुनाव खत्म होते ही पलटी मार लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हज़ारों की संख्या में सफ़ाई कर्मचारी एवं फायर कर्मी सालों से कच्चे लगे हुए हैं।  वो सभी समाज के गरीब तबके से आते हैं, महंगाई लगातार बढ़ रही है परंतु उनकी तनख्वाहें बहुत थोड़ी हैं जिससे परिवारों का गुजारा करना बहुत मुश्किल हो रहा है।
  जजपा ज़िला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि सारा दिन गन्दगी में साफ सफ़ाई का कार्य करने से ज्यादातर सफ़ाई कर्मी गंभीर बीमारियों के मरीज़ बन जाते हैं इसलिए सरकार को हर सफ़ाई कर्मचारी का 6 महीने में मेडिकल चेक अप करवाये जाने का प्रावधान करना चाहिए तथा उनका इलाज मुफ्त में करना चाहिए। सिहाग ने अपने संबोधन में सरकार से य़ह भी मांग की कि सफ़ाई कर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए जिले के अच्छे स्कूलों में कम से कम 10 प्रतिशत सीट रिजर्व रखने का कार्य करना चाहिए
Video 1
*7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात का पानीपत पुलिस ने किया खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार*

*एक शिक्षण संस्थान संचालक को व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर मांगी थी रंगदारी*

पानीपत, 01 अगस्त शिक्षण संस्थान संचालक को व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर 7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात का पानीपत पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव अदियाना निवासी अजय व रोहित, गांव सिवाह हाल विकास नगर निवासी अमित तथा एनएफएल निवासी रिहान के रूप में हुई है। आरोपियों ने विदेश में बैठे असामाजिक तत्वों को पीड़ित व उसके संस्थान की जानकारी उपलब्ध कराई थी।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एक शिक्षण संस्थान संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 3 जुलाई को अपने शिक्षण संस्थान में मौजूद था। उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को हेरी बॉक्सर बताया और कहा कि उसे उनके सभी स्कूलों और कॉलेजों की जानकारी है। उसने धमकी देते हुए 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी तथा एक वॉइस नोट भेजकर कहा कि उसकी आवाज की पुष्टि कर लेना। साथ ही नंबर ब्लॉक करने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर थाना समालखा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई तथा जांच की जिम्मेदारी सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को सौंपी गई। सीआईए-वन की टीम ने साइबर सेल के सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों और मजबूत मानवीय सूचना तंत्र की मदद से मामले का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी पानीपत के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने विदेश में बैठे रंगदारी मांगने वाले असामाजिक तत्वों को पीड़ित की जानकारी उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजय वर्ष 2022 में डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था और वर्ष 2026 में डिपोर्ट होकर भारत लौट आया। अमेरिका में रहने के दौरान उसकी एक असाम
पंजाब के सनौर में सरदार उधम सिंह जी के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संबोधन

"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विरासत पर गर्व करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में चुनावी संकल्प -पत्र में 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 70 संकल्प मात्र डेढ़ साल में ही पूरे कर दिए हैं, बाकि के 147 संकल्प भी बहुत जल्द पूरे कर देंगे।"

<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/>
अपनी छत को वाटरप्रूफ करवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं
मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का बयान

"वर्ष 2027 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरे राज्य में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इसके आयोजन की तैयारियों के लिए राज्य सरकार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी, जो कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उनके सफल आयोजन को सुनिश्चित करेगी।"

<nis:link nis:type=tag nis:id=todaynewsharyana nis:value=TodayNewsHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/>
मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण फैसलें!

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की सीमा में स्थित भवनों एवं भूमि पर संपत्ति कर लगाने के लिए नई, सरल और पारदर्शी प्रणाली को मंजूरी दी गई। 

मंत्रिमंडल ने नगरपालिका क्षेत्रों में रिहायशी प्लॉटेड आवास के लिए टाउन प्लानिंग स्कीम को भी मंजूरी दी। 

इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने 'प्रोग्रेसिव MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026' को भी मंजूरी प्रदान की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=todaynewsharyana nis:value=TodaynewsHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cabinetdecisions nis:value=CabinetDecisions nis:enabled=true nis:link/>
पौधारोपण मनुष्यों द्वारा किए गए सर्वोत्तम कार्यो में से एक होता है - ओ पी सिहाग 

आज लगाया गया एक पौधा वर्षों तक नई पीढ़ी को ऑक्सीजन देगा-  डॉ बी एस दुग्गल 

पंचकूला, 26 जुलाई: एच ए यू  ट्राईसिटी एल्यूमनी एसोसिएशन के सदस्यों ने आज पंचकूला सेक्टर 26- 27 के हर्बल पार्क में अपनी सामाजिक जिम्मेवारी समझते हुए पौधारोपण का कार्य किया। य़ह कार्य पंचकूला पी एम डी ए के सहयोग से किया गया तथा इस अवसर पर काफी संख्या में पौधे लगाए गए। य़ह  एसोसिएशन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के पूर्व छात्रों ने बनाई हुई है जो पंचकूला , चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रो में रहते हैं । इस अवसर पर  एसोसिएशन के प्रधान डाक्टर बी एस दुग्गल ने कहा कि अगर हम आज एक पौधा लगाते हैं तो य़ह हमारी अगली पीढ़ी के लिए काफी सालों तक शुद्ध आक्सीजन देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि इन पौधों के बड़े  होने तक इनकी देखभाल भी हमे ही करनी हैं। इस एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहाकार एवं पंचकूला के वरिष्ठ  सामाजिक कार्यकर्ता ओ पी सिहाग ने कहा कि पौधारोपण का कार्य आज के युग में सबसे महत्वपूर्ण है तथा य़ह कार्य मनुष्यों द्वारा अपने जीवन में किए गए सर्वोत्तम कार्यो में से एक होता है। उन्होंने  लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। 
 आज के पौधारोपण कार्यक्रम में एसोसिएशन के पूर्व प्रधान महेंद्र सांगवान , एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर रोहतास रमन , डॉ राजेंद्र सोलंकी, डॉ  रामफल कटारिया,डॉ रणबीर चौहान , डॉ  दयाबीर बिसला , सुरिन्दर चड्डा, डाक्टर किशोर कुमार, डॉ शीशपाल, डॉ संजीव छिल्लर,डॉ कृष्ण नोलिया , डॉ महेंद्र लुहाच , डॉ अशोक राठी, डॉ दलबीर सिंह सहित काफी सदस्यों ने भाग लिया ।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम खरकभूरा में दिनांक 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित खंड स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधार के बच्चों ने लहराया परचम। आज सुबह प्रातः कालीन सभा में सभी विजेता बच्चों को विद्यालय प्राचार्य व समस्त स्टाफ सदस्यों के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन करते हुए शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता मनरूप मोर ने बताया कि इस विद्यालय के 41 बच्चों ने विभिन्न आयु वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर कुल 31 मैडल जीतकर खंड उचाना में रिकॉर्ड बनाया। 12 गोल्ड मैडल, 9 सिल्वर मैडल और 10 ब्रॉन्ज मैडल जीतकर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमान बटुकेश्वर दत्त ने सभी विजेता बच्चों को बहुत-बहुत बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्राचार्य जी ने अपने संबोधन में टीम इंचार्ज मनरूप जी, राजबीर पीटीआई, नर्सरी कोच बिजेंद्र सिंह व एस्कॉर्ट टीचर मैडम राजेश व सोनिया की  भूरी-भूरी प्रशंसा की। सरपंच प्रतिनिधि मनदीप कुमार तथा एईओ मुनीत कुमार ने इस शानदार उपलब्धि के लिए बच्चों को बधाई दी। इस दौरान सुशील, बलिंदर गिल, सतविंदर श्योंकद, नसीब, सुरेश, दिलबाग, जितेंद्र, श्री भगवान, वजीर, अनिल, नरेश, मैडम सरोज, सरिता, सुदेश उपस्थित रही।
**विरोध प्रदर्शन**
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इन्जिनियर संयुक्त संघर्ष मौर्चा के तहत हिसार में संयुक्त मीटिंग की गई, जिसमें  इन्जिनियर एसोसियशन, हरियाणा स्टेट बिजली बोर्ड यूनियन, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन, हरियाणा एससी बीसी एसटी यूनियन शामिल हुए व प्राइवेटाईजेसन नीतियों के विरोध व अधिकारियों / कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए अगले आन्दोलन की घोषणा की।
मुनीश बंसल मखंड उचाना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
पैपर लीक के बाद मोदी का देश के नाम संबोधन
शांतिपूर्ण तरिके से चलाए अपना आंदोलन
सरकार बच्चों का भला कभी नहीं कर सकती
प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कोट करके लिखा
दिल्ली में छात्रों एवं युवाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय लाठीचार्ज का बीजेपी सरकार को हिसाब देना होगा  - ओ पी सिहाग

पंचकूला जजपा ने दिल्ली में छात्रों एवं युवाओं पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के खिलाफ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। 
पंचकूला, 22 जुलाई :  दिल्ली में अपनी जायज मांगों के लिए 20 जुलाई 2026 को जन्तर-मन्तर से संसद भवन तक रोष मार्च के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे देश के लाखों युवाओं एवं छात्रों के ऊपर केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा जो बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया गया, लड़कियों एवं महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, अमानवीय व्यवहार किया गया एवं घटिया हरकत की गई थी। उसके खिलाफ आज जननायक जनता पार्टी एवं युवा जजपा पंचकूला के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त पंचकूला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
   जजपा पंचकूला ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने इस  बारे चर्चा करते हुए कहा कि 20 जुलाई को भारत के इतिहास में पहली बार देश भर से आए युवाओं, छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लाखो की संख्या में दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठे होकर  शांतिपूर्वक तरीके से जो प्रदर्शन एवं रोष मार्च  संसद भवन तक जाने के लिए किया वो इतिहास के पन्नों में  दर्ज हो गया है।ओ पी  सिहाग ने कहा कि बीजेपी सरकार ने लाखों युवाओं के इस रोष मार्च से घबराकर  इसे दबाने के लिए अपने अधीन पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे युवाओ एवं छात्रों पर बहुत ही बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज कराकर सेंकड़ों युवाओं व छात्र - छात्राओं को बुरी तरह घायल  कर दिया जिनमें  बहुतो की  हालत बेहद  गम्भीर  है। इस लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने सारी हदों को पार करते हुए छोटी-छोटी उम्र की छात्राओं को भी नहीं बख्शा। 
जजपा नेताओं ने इस बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि आंदोलनकारी युवा एवं छात्र हमारे अपने हैं । वो शिक्षा प्रणाली में सुधार एवं  नीट जैसी अति मह्त्वपूर्ण होने वाली परीक्षाओं में बार बार पेपर लीक करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने बारे ही तो मांग कर रहे हैं क्योंकि शिक्
पुलिस जोर जबर्दस्ती करके सोनम वांगचुक को उठा ले गई
राम राम में हरियाणा से आया हूं
*PANCHKULA-KALKA BREAKING.*

*पंचकूला जिले के कालका विधानसभा पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी...*

कालका रेलवे स्टेशन आज ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिनमें हरियाणा का कालका रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

इस अवसर पर कालका रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

*कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं..*

प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अमृत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी।
जींद-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 

हरियाणा के राज्यपाल महामहिम प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव साथ में रहे मौजूद
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की उद्घाटन विशेष सेवा जींद जं. से सोनीपत जं. के मध्य संचालित की जाएगी, जिसका विवरण निम्नानुसार है।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=भारत_की_पहली_हाइड्रोजन_ट्रेन nis:value=भारत_की_पहली_हाइड्रोजन_ट्रेन nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट परियोजना का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना भारतीय रेल को स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन प्रणाली की दिशा में आगे ले जाने के साथ-साथ विकसित भारत, ग्रीन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। 

- श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री

<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/>
चानौत गांव के पेयजल मामले का समाधान!

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल की पहल से हांसी के गांव चानौत में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल मामले का समाधान हो गया। 

केंद्रीय मंत्री ने गांव के लिए मुख्य पेयजल पाइपलाइन से चार इंच की नई टी (कनेक्शन) लगाने की घोषणा और विभागीय स्वीकृति दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/>
*जेजेपी को मजबूती, भाजपा नेता मुकेश जनझोंतरा ने ज्वाइन की जेजेपी*
 
*पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत*
 
*चंडीगढ़, 14 जुलाई।* मंगलवार को जननायक जनता पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक सफलता मिली जब भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके मुकेश जनझोंतरा ने अपने साथियों के साथ जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। पंचकुला में जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान की अगुवाई में मुकेश जनझोंतरा सहित सैकड़ों युवाओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनकर जेजेपी ज्वाइन की। दुष्यंत चौटाला ने सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से जेजेपी को मजबूती मिली है।
 
मुकेश कुमार पिछले 12 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। वे बीजेपी में चंडीगढ़ प्रदेश एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री, पानीपत एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र एससी मोर्चा के प्रभारी रह चुके हैं। एससी वर्ग में प्रदेशभर में उनकी खासी पकड़ है। वे अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि आर्मी के प्रदेश महासचिव भी हैं। मुकेश कुमार के साथ जेजेपी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पंचकूला राजीव कॉलोनी के युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक बोहरा, वाल्मीकि आर्मी के प्रदेश महासचिव लकी, वाल्मीकि मंदिर कमेटी के प्रधान आकाश, प्रधान गौरव बोहत, भाजपा के युवा नेता रहे सौरभ चौहान, मनीष, सनी, दीपक, निखिल सहित सैकड़ों युवा शामिल है। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जेजेपी एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक रमेश खटक, पंचकुला जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, प्रदेश उपाध्यक्ष केसी भारद्वाज, जिला प्रधान महासचिव अरविंद जाखड़, कालका हलका अध्यक्ष मयंक लंबा, दीपक चौधरी, शाहिद आदि मौजूद रहे।
*पंचायत कोसली की पहल: स्वर्ग आश्रम को बनाया जाएगा हरा-भरा*  
*रविवार को लगाए 251 पौधे, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग*

*कोसली, ओम्प्रकाश डाबला।* ग्राम पंचायत कोसली एवं युवा क्लब के तत्वावधान में स्वर्ग आश्रम रामबाग को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ रविवार को 251 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस पर्यावरण अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

पंचायत द्वारा स्वर्ग आश्रम की चारदीवारी के साथ इस स्थान को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

*"पर्यावरण बचाना हमारा कर्तव्य"*  
इस अवसर पर सरपंच रामकिशन जांगड़ा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सबके लिए जरूरी है। यदि हम इसे स्वच्छ नहीं रखेंगे तो एक दिन विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पर्यावरण को सुधारना और स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है।

पैनल एडवोकेट बिनाका, संदीप और ओमप्रकाश डाबला पीएलवी ने संयुक्त बयान में कहा कि उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण कोसली के चेयरमैन एवं सीनियर डिवीजन सब जज श्री अशोक कुमार का भी यही सपना है कि कोसली हरा-भरा हो। उनका अभियान लगातार जारी है।

इस पौधारोपण में कृष्ण यादव पंच, लखन मास्टर, शक्ति कोसलिया, अजय यादव गुरु जी, रिंकू कोसलिया, सुदर्शन पूर्व सरपंच, अनिल भारद्वाज, अशोक, दयावान, सुमित पटवारी, धर्मु जेई, पवन, नीरज, सुकर्मपाल यादव, यदु यादव, लाल सिंह, संजय पंच, आदित्य, अमन आचार्य, कुलदीप, वीरेंद्र, सतपाल, रमेश, नरेंद्र पीटीआई, जितेंद्र, दीपांशु, महेश लखेरा, अशोक मास्टर, अजय राव, भूपेश पंच आदि ने भी एक-एक पौधा लगाकर सहयोग किया।