
Rewari Update : युवा प्रतिभा के महाकुंभ 'हिंडोला-2026' का आगाज़ होने जा रहा है !
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में कल यानी 13 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय (इंटर जोनल) युवा महोत्सव 'हिंडोला-2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस सांस्कृतिक महाउत्सव में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जोन के 35 विजेता कॉलेजों के युवा कलाकार 4 विशेष मंचों पर अपनी कला, संस्कृति और हुनर का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
📍 कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
भव्य उद्घाटन (13 नवंबर): माननीय कुलपति प्रो. असीम मिगलानी मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन 16 विधाओं (कोरियोग्राफी, हरियाणवी साफा मेकिंग, स्किट, शास्त्रीय व लोक गायन, कविता पाठ, पेंटिंग आदि) में मुकाबले होंगे।
दूसरा दिन (14 नवंबर): लोक आर्केस्ट्रा, हरियाणवी सोलो डांस, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, वेस्टर्न म्यूजिक, क्विज, रील मेकिंग, भाषण और पोस्टर मेकिंग जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं।
भव्य समापन (15 नवंबर): रैंप वॉक, फोक/ट्राइबल डांस, कव्वाली, नुक्कड़ नाटक, डिबेट और रंगोली के साथ-साथ पुरस्कार वितरण समारोह, जिसमें पद्मश्री महावीर गुड्डू विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
🌟 विशेष आकर्षण:
तीनों दिन हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार राज मावर, सोमवीर कथूरवाल, बिन्दर हरियाणवी और सरस वाइब बैंड अपनी लाइव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी, कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह और संपूर्ण आयोजन समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का इस कलात्मक महाकुंभ में हार्दिक स्वागत है!
#IGUMeerpur #Hindola2026 #InterZonalYouthFestival #YouthFestival2026 #HaryanviCulture #Rewari #Mahendragarh #IndiraGandhiUniversity #CampusLife #CulturalFest
Rewari, Rewari | Nov 12, 2026