सुमन हेल्प डेस्क से महिला को मिली स्वास्थ्य सहायता
-----
सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात शिशु देखभाल के लिए संचालित सुमन हेल्प डेस्क के माध्यम से एएनसी अंतर्गत पंजीकृत महिला को स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य ने बताया कि ग्राम दाती निवासी श्रीमती पूजा आदिवासी पत्नि श्री करण आदिवासी का हीमोग्लोबिन 4.6 ग्राम रह गया था। चकरामपुरा में पदस्थ सीएचओ श्री भुवनेश कुमार गौतम द्वारा उक्त महिला को चैकअप के उपरांत जिला चिकित्सालय में स्थापित सुमन हेल्प डेस्क के सुपरवाईजर श्री मोहनलाल शर्मा को सूचित करते हुए तत्काल ब्लड चढाने की आवश्यकता बताई। इस पर महिला को जिला चिकित्सालय लाकर ब्लड चढाया गया। सुमन हेल्प डेस्क के माध्यम से ही ब्लड की व्यवस्था की गई तथा ग्राम नागदा निवासी श्री अशोक सुमन द्वारा ब्लड बैंक आकर महिला के लिए ब्लड डोनेट किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur