
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
The silence media news
औरंगाबाद जिला में 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन, कबड्डी, एथलेटिक्स, शतरंज सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए इंडोर स्टेडियम, गेट स्कूल खेल मैदान, गांधी मैदान एवं खेल भवन सहित विभिन्न खेल स्थलों का उपयोग किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता
अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रिया रानी ने विजेता तथा *शानवी सिंह चौहान* ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
*अंडर-17 बालिका वर्ग* में *आराध्या पांडे* विजेता तथा *मानवी कुमारी* उपविजेता रहीं।
*कबड्डी प्रतियोगिता*
*अंडर-14 बालिका वर्ग* में *अंबेडकर प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय, कुशी* विजेता तथा *ग्रैंड वैली पब्लिक स्कूल, हसपुरा* उपविजेता रहा।
*अंडर-14 बालक कबड्डी* में *अंबिका पब्लिक स्कूल* विजेता तथा *ग्रैंड वैली पब्लिक स्कूल, हसपुरा* उपविजेता रहा।
*एथलेटिक्स प्रतियोगिता*
*अंडर-14 बालिका 100 मीटर दौड़* में प्रथम *श्रेया कुमारी*, द्वितीय *सुषमा कुमारी* एवं तृतीय *अनुप्रिया कुमारी* रहीं।
*200 मीटर* में प्रथम *श्रेया कुमारी*, द्वितीय *अनिशा कुमारी* एवं तृतीय *परसी मिश्रा* रहीं।
*400 मीटर* में प्रथम *आस्था कुमारी*, द्वितीय *अनुप्रिया कुमारी* एवं तृतीय *सुप्रिया कुमारी* रहीं।
*अंडर-17 बालिका 100 मीटर* में प्रथम *रिया कुमारी*, द्वितीय *दिव्या कुमारी* एवं तृतीय *सुलेखा कुमारी* रहीं।
*200 मीटर* में प्रथम *प्रतिमा कुमारी*, द्वितीय *गुनगुन कुमारी* एवं तृतीय *किरण कुमारी* रहीं।
*अंडर-19 बालिका 100 मीटर* में प्रथम *रिया कुमारी*, द्वितीय *मनीषा कुमारी* एवं तृतीय *माया कुमारी* रहीं।
*200 मीटर* में प्रथम *अंजली कुमारी*, द्वितीय *संध्या कुमारी* एवं तृतीय *स्वाति कुमारी* रहीं।
*शतरंज प्रतियोगिता*
*अंडर-14 बालिका वर्ग* में *ज्योति सिंह* विजेता एवं *अनुप्रिया* उपविजेता रहीं।
*अंडर-17 बालिका वर्ग* में *अंजलि राठौर* विजेता एवं *त्रिश्ता कुमारी* उपविजेता रहीं।
*अंडर-19 बालिका वर्ग* में *माही सिंह* विजेता एवं *नंदनी* उपविजेता रहीं।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को *प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना, उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना* है। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल विधाओं में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
#thesilencemedianews #aurangabad #bihar #औरंगाबाद #BiharSports