भिंड जिला अस्पताल के बाहर महिला की दर्द से तड़पते हुए हुई डिलीवरी
भिंड। जिला अस्पताल परिसर के बाहर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला की अस्पताल के मुख्य गेट से महज 20 कदम की दूरी पर डिलीवरी हो गई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सोनम पत्नी सुभाष शाक्य, निवासी देवासी सकराया, थाना फूफ, अपनी सास सुनीता शाक्य के साथ भिंड के गुलाब नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी। नंबर लगाने के बाद अचानक सोनम की प्रसव पीड़ा बढ़ गई।
हालत बिगड़ती देख उसकी सास उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन अस्पताल के गेट से करीब 20 कदम पहले ही सोनम ने बच्ची को जन्म दे दिया।
Gormi, Bhind | Sep 14, 2026