जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ सरयू राय का 'हल्ला बोल'!
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर में फल-फूल रहे ड्रग्स और सट्टेबाजी के कारोबार पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने सीधे SSP को फोन कर पूर्व में दी गई गुप्त सूचनाओं पर जवाब मांगा और कार्रवाई के लिए मात्र 1 सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही, बिष्टुपुर कार्यालय में हुई बैठक में तय हुआ है कि नशे के खिलाफ शहर में एक बड़ा और संगठित जन-अभियान चलाया जाएगा।,