कटरा पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, एक घायल
मिर्जापुर। थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चेन स्नैचर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में सद्दाम उर्फ लखेन्दर के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।
पुलिस ने दूसरे आरोपी फिरोज आलम को भी मौके से पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से 02 तमंचे, 03 जिंदा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, छीनी गई पीली धातु की चेन तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर बाइक बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर 1 सितंबर को नटवा तिराहे के पास बाइक सवार बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#मिर्जापुर #Mirzapur #कटरा_पुलिस #PoliceEncounter #चेन_स्नैचर #गिरफ्तारी #CrimeNews #TodayMirzapurNews