Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत का विरोध अब अपने ही गृहक्षेत्र में होने लगा है। उनके द्वारा दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं और छात्रों पर की गई गटर छाप टिप्पणी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मंडी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डी.सी. कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए सांसद कंगना रनौत का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन से पूर्व गांधी भवन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश सहप्रभारी ज्योतिष की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई डी.सी. कार्यालय पहुंची। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष ने स्पष्ट किया कि कंगना रनौत के विवादित बयान के खिलाफ पूरे हिमाचल प्रदेश में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। मंडी जिला प्रभारी व राज्य उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि सांसद जब भी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आएंगी, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से उनका घेराव करेंगे।युवा कांग्रेस नेता तरूण ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मंडी से भाजपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि युवाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत संसद और संसद के बाहर अपनी अभद्र भाषा और बेतुकी टिप्पणियों की वजह से देवभूमि हिमाचल विशेषकर मंडी संसदीय क्षेत्र का नाम बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत इस तरह की ब्यानबाजी कर सुर्खियों में रहना चाहती हैं। लेकिन उनके इस आचरण से मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग भी आहत हुए हैं। #viralpost #viral

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

MORE NEWS