
पिता का सपना आंखों में संजोया, पहली ही कोशिश में स्वाति बनीं डॉक्टर!
मुजफ्फरपुर | पिता का साया सिर से उठ गया, लेकिन उनके सपने को पूरा करने का संकल्प कमजोर नहीं पड़ा। कांटी के मानपुरा हरिदासपुर की स्वाति मिश्रा ने अपनी मेहनत और हौसले से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
🔹 कजाकिस्तान से पूरी की MBBS की पढ़ाई।
🔹 पहले ही प्रयास में FMGE परीक्षा पास की।
🔹 300 में से 169 अंक हासिल किए।
🔹 पिता स्व. शैलेश कुमार मिश्रा का डॉक्टर बेटी देखने का सपना किया पूरा।
🔹 मां मधु मिश्रा और रिश्तेदार, परिवार ने हर कदम पर दिया साथ।
पिछले साल पिता के निधन के बाद भी स्वाति ने हार नहीं मानी। मां के सहयोग और परिवार के हौसले से उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया।
स्वाति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत पिता, मां और मामा को दिया है।
स्वाति की यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं, बल्कि पिता के सपने, बेटी के संघर्ष और मां के अटूट हौसले की कहानी है।
पूरे मुजफ्फरपुर को स्वाति पर गर्व है। 💐
तिरहूत न्यूज़ की ओर से स्वाति मिश्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#TirhutNews #Muzaffarpur #SwatiMishra #FMGE #DoctorSuccessStory #Kanti #Bihar
Bihar, India | Nov 12, 2026