Public App Logo
#ChuruNews #बीदासर महाविद्यालय विकास समिति की बैठक आयोजित बीदासर। साँवरलाल सुशीला देवी सुथार राजकीय महाविद्यालय में महाविद्यालय के समग्र विकास एवं शैक्षणिक उन्नयन को लेकर महाविद्यालय विकास समिति की बैठक प्राचार्य डॉ देवी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महाविद्यालय परिसर के आधारभूत विकास, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं में वृद्धि, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, पुस्तकालय एवं अन्य संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा महाविद्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाने संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उक्त बैठक में महाविद्यालय के रमेश चंद, डॉ मुकेश रंगा, सुरेश कुमार, नौरंग मल तथा प्रबुद्ध नागरिक महेश शर्मा, सुरेंद्र सुथार, शिक्षाविद सदस्य राधेश्याम सुथार, अभिभावक सदस्य श्रीमती पूजा सोनी और विद्यार्थी प्रतिनिधि सुश्री वंदना सुथार आदि उपस्थित रहे l #NewsUpdate #education #स्कूल #शिक्षा - Bidasar News