बीदासर: बीदासर में 54 किलो पॉलीथिन ज़ब्त की गई, गठित टीम ने कस्बे में की कार्रवाई
Bidasar, Churu | Feb 20, 2026 बीदासर में शुक्रवार शाम 4.30 बजे जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन पर नगर पालिका की गठित टीम ने कस्बे के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 54 किलो से अधिक पॉलीथीन जब्त की है। अधिशाषी अधिकारी भरत गौड़ के निर्देशानुसार पालिका के सहायक अभियंता मुकेश कुमार स्वामी के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बे के मंडी बाजार, बैरी चौक, नगीना बाजार के