Public App Logo
Profile Picture

बीदासर समाचार

@ismailsolanki
17913Followers
43Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> लोकतंत्र के महापर्व को सुचारू व शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं में कोई कमी स्वीकार्य नहीं : सुराणा

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा एवं पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने तारानगर उपखंड क्षेत्र के राजपुरा, सात्यूं, चंगोई, धीरवास बड़ा एवं बुचावास में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

चूरू, 12 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में निर्बाध एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तारानगर उपखंड क्षेत्र के राजपुरा, सात्यूं, चंगोई, धीरवास बड़ा एवं बुचावास में विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, छाया एवं बैठने की व्यवस्था सहित तमाम आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा इंतजामों और समग्र निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। मतदाताओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए किसी भी केंद्र पर व्यवस्थागत कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सचेत रहें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि मतदान दलों की रवानगी से लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने तक और मतदान प्रक्रिया की समाप्ति तक प्रत्येक चरण में अधिकारी पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करें। पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो तथा किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय एवं निर्भीक भागीदारी की अपील की।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस बलों को निर्देश दिए कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय अथवा दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, यह सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी व जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहें।

इस दौरान एसडीएम प्रियंका कड़ेला, डीवाईएसपी रोहित सांखला, बीडीओ तारानगर रवि कुमार, तहसीलदार अनोपाराम सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 : जिले में 16 लाख 68 हजार 24 मतदाताओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त होंगी; अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को

चूरू। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत जिले की समस्त छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन आज 12 नवंबर 2026 को किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट (आपणी योजना) के मीटिंग हॉल में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर इसकी जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि आज प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों — सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़ एवं सुजानगढ़ — में कुल 16,68,024 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 8,75,301 पुरुष, 7,92,712 महिला एवं 11 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रवार सादुलपुर में 2,52,459, तारानगर में 2,67,506, सरदारशहर में 3,09,566, चूरू में 2,59,095, रतनगढ़ में 2,81,949 तथा सुजानगढ़ में 2,97,449 मतदाता पंजीकृत हैं। पिछली अंतिम मतदाता सूची (21 फरवरी 2026) के पश्चात निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया में कुल 46,140 मतदाताओं के नाम जोड़े गए तथा 4,873 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए, जिससे कुल 41,267 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप मतदाता सूचियों पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी। दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रपत्र-6, प्रवासी भारतीयों हेतु प्रपत्र-6A, नाम हटवाने अथवा आपत्ति दर्ज करवाने हेतु प्रपत्र-7 तथा नाम, पता एवं अन्य विवरण में संशोधन, EPIC प्रतिस्थापन अथवा दिव्यांग चिह्नित करवाने हेतु प्रपत्र-8 में आवेदन किया जा सकता है। 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। आधार संख्या उपलब्ध करवाना स्वैच्छिक है — इसे न देने पर कोई आवेदन अस्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन वोटर सर्विस पोर्टल अथवा “ECINet App” के माध्यम से ऑनलाइन अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या BLO के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने  बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि जिले में कुल 1860 मतदान केंद्र हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1565, इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 1560 एवं बहुजन समाजवादी पार्टी द्वारा 29 मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अभिकर्ता (BLA) नियुक्त हैं। सभी दलों से आग्रह किया गया कि समस्त मतदान केंद्रों पर बीएलए नियुक्त कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करें। 

दावे और आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि के दौरान बीएलए मतदाताओं से भरे हुए फार्म एकत्र कर प्रतिदिन बीएलओ को 10 फार्म (फॉर्म 6/7/8) तक जमा करवा सकते है। दावे और आपत्तियों को दर्ज करने की पूरी अवधि के दौरान बीएलए मतदाताओं से भरे हुए फार्म एकत्र कर 30 आवेदन पत्र बीएलओ को जमा करवा सकता है। यदि बीएलए 30 से अधिक आवेदन पत्र / फार्म जमा करवाता है तो उसका क्रॉस सत्यापन किया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने जिले के समस्त नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में सम्मिलित नहीं होने अथवा विवरण में त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में संबंधित प्रपत्र प्रस्तुत कर आवश्यक संशोधन करवाएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी से बजरंगलाल बेनीवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से असलम खोखर, बहुजन समाज पार्टी से डॉ राहुल कस्वां सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी—कार्मिक उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatelection nis:value=PanchayatElection nis:enabled=true nis:link/>
*लोकतंत्र के महापर्व को सुचारू व शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं में कोई कमी स्वीकार्य नहीं : सुराणा*

*जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा एवं पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने तारानगर उपखंड क्षेत्र के राजपुरा, सात्यूं, चंगोई, धीरवास बड़ा एवं बुचावास में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

चूरू, 12 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में निर्बाध एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तारानगर उपखंड क्षेत्र के राजपुरा, सात्यूं, चंगोई, धीरवास बड़ा एवं बुचावास में विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, छाया एवं बैठने की व्यवस्था सहित तमाम आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा इंतजामों और समग्र निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। मतदाताओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए किसी भी केंद्र पर व्यवस्थागत कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सचेत रहें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि मतदान दलों की रवानगी से लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने तक और मतदान प्रक्रिया की समाप्ति तक प्रत्येक चरण में अधिकारी पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करें। पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो तथा किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय एवं निर्भीक भागीदारी की अपील की।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस बलों को निर्देश दिए कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय अथवा दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, यह सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी व जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहें।

इस दौरान एसडीएम प्रियंका कड़ेला, डीवाईएसपी रोहित सांखला, बीडीओ तारानगर रवि कुमार, तहसीलदार अनोपाराम सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/>  प्रजापति समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान।
बीदासर पंचायत समिति में आपके ब्लॉक से कौन प्रत्याशी जीत रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/>  कस्बे दड़ीबा में प्रजापति युवा चेतना मंडल द्वारा आयोजित 11वां प्रजापति प्रतिभा सामान समारोह में प्रतिभाओं का किया सम्मान।

<nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/>
कांग्रेस-बिजेपी नेताओं से भरी सभा में जागरूक लोग कर रहे सवाल, दावे किए गए विकास कार्य नही होने पर गांवों के लोग जता रहे नाराजगी।
Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Mukesh Sharma, Kanhiya Nath, Krishan Kumar Jangir, Nemsa Saini, Manoj Kumawat, Ravinder Modi, Jaswant Singh Chouhan, Munilalsoni Soni, Bhupender Yadav, Shrrawan Swami, Chen Prkash, S Kumar Ram, Raju Gahlot, Pawan Gahlot, Riyaz Rahmani, Mahendra Puri Goswami, Kedar Mal Ola, Ravi Joshi, DhanRaj Chugh Weldon, Gee Jutt, Chothamal Nai, Lucky Knox, Salim Khan, Bhagirath Solnki Bhagirath Solnki, Iswrnath Bairasar, Shrichand Jat, Shankar Meghwal, Punam Bhati Punam Bhati, Ravi Devra, Indra Kumar, Pankaj Kucheria, Ashik Pathan, Anil Manda Sidh, रवि रप, Surendar Choudhary, Antim Shekhawat, Rijwan Mugal, Biral Darji, Mohan Lal Meghwal, चिराग खान, Babulal Moond, Narayan Gurjar, Arjun Mali, Rakesh Kulriya, Suraj Jat, Shiv Shankar, Jassa Ram Jasraj Jaat Pushkar, Jat Choudhaery Mulchand, Raju Dudi, मुकेश गवारीया
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/> दुंकर ग्राम पंचायत में पृथ्वीसिंह राठौड़ उप सरपंच पद के लिए चुने गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=ChuruNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतराज nis:value=पंचायतराज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatelection nis:value=PanchayatElection nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/> बीदासर पंचायत समिति के गांव बैनाथा में सरपंच बनी ऐश्वर्या नायक, उप सरपंच रतनलाल जाट को बनाया गया।  <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatelection nis:value=PanchayatElection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतराज nis:value=पंचायतराज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=ChuruNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चुनाव nis:value=चुनाव nis:enabled=true nis:link/>
बीदासर पंचायत समिति के किस ब्लॉक से
कौन ब्लॉक मेम्बर जीत हासिल कर सकता है

<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatelection nis:value=panchayatelection nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/> पंचायत समिति के गांव मानपुरा में सरपंच प्रत्याशी भगवाना राम मेघवाल का ग्रामवासियों ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया और 2 लाख 11 हजार रुपये की नोटों की माला भी पहनाकर हौशला अफजाई की।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=मानपुरा nis:value=मानपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatelection nis:value=panchayatelection nis:enabled=true nis:link/>
बीदासर पंचायत समिति में किस पार्टी का बन सकता है प्रधान ?
I got over 7,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
<nis:link nis:type=tag nis:id=अहमदाबाद। nis:value=अहमदाबाद। nis:enabled=true nis:link/> दीवाली के मौके पर ज्यादातर कंपनियों, दुकानों और स्टोर्स में कर्मचारियों को मिठाई, उपहार या नकद बोनस देकर त्योहार पर खुशियां बांट जाती हैं।

ज्यादातर जगह बोनस में कर्मचारियों को कुछ हजार रुपये दिए जाते हैं, लेकिनसूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने अपने कर्मचारियों एक लाख रुपये बोनस में देकर उनकी दीवाली की खुशियां बढ़ा दीं।

सूरत के इस कपड़ा व्यापारी ने दिवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को इतना बड़ा बोनस दिया कि सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सूरत nis:value=सूरत nis:enabled=true nis:link/> के वराछा जिले के सुदामा चौक स्थित महादेव क्लॉथ सेंटर के मालिक ने अपने कर्मचारियों को अनोखे तरीके से नकद उपहार दिए। उन्होंने नोटों के ढेर को चमकीली पूजा थालियों में सजाकर रखा और अपनी पत्नी के हाथों प्रत्येक कर्मचारी को 1 लाख रुपये से अधिक का बोनस दिया।

कर्मचारी दीवाली गिफ्ट में एक लाख रुपये पाकर हैरान रह गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। कर्मचारियों ने कपड़ा व्यापारी और उनकी पत्नी के पैर भी छुए।

नोटों को सजाने का विशेष तरीका भी इस पूरे आयोजन का आकर्षण केंद्र बन गया। 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के नए और चमकदार नोटों के कई बंडल थालियों में खूबसूरती से सजाए गए थे।

करेंसी नोटों से भरी विशाल थालियों को देखकर कर्मचारी भी कुछ देर के लिए अवाक रह गए। साल भर की मेहनत के लिए ऐसा अनूठा सम्मान पाकर कई कर्मचारी भावुक हो गए।

अपने इस फैसले के बारे में व्यवसायी रामस्वरूप मुंडे ने कहा कि उनके लिए दुकान में काम करने वाले लोग सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं। साल भर कर्मचारियों की मेहनत और लगन से कारोबार आगे बढ़ता है।

व्यापारी रामस्वरूप मुंडे का मानना है कि दिवाली के पवित्र त्योहार पर परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, यह उनकी जिम्मेदारी है। इस बोनस का मुख्य उद्देश्य यही था कि हर कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार की खरीदारी कर सके और उनके घरों में खुशियां ला सके। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=ahmedabad nis:value=Ahmedabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gujarat nis:value=Gujarat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diwalifestival nis:value=diwalifestival nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सूरत nis:value=सूरत nis:enabled=true nis:link/>
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/> पंचायत समिति कि ग्राम पंचायत बैनाथा में नवनिर्वाचित सरपंच ऐश्वर्या नायक के पिता ने सभी ग्रामवासियों का आभार जताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चुनाव nis:value=चुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=ChuruNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतराज nis:value=पंचायतराज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatelection nis:value=PanchayatElection nis:enabled=true nis:link/>
बीदासर आस-पास  ईंयारा से बिशनाराम नायक विजय घोषित।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चूरू nis:value=चूरू nis:enabled=true nis:link/> बीदासर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सांडवा से कुसुम तिवाड़ी विजयी।  <nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatelection nis:value=PanchayatElection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churunews nis:value=ChuruNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतराज nis:value=पंचायतराज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चुनाव nis:value=चुनाव nis:enabled=true nis:link/>
बीदासर पंचायत समिति के गांव सडू छोटी से हनुमान ढाका विजयी।