
### दीपावली पर गांव गया था लेखपाल दंपति, चोरों ने घर खंगाला; 50 हजार नकदी समेत लाखों का सामान चोरी
#देवरिया। शहर के उमा नगर मोहल्ले में दीपावली पर गांव गए लेखपाल दंपति के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, जिले के बौरडीह गांव निवासी विकास मणि और उनकी पत्नी सविता दोनों लेखपाल हैं। उनकी तैनाती सदर तहसील में है और वे शहर के उमा नगर मोहल्ले में रहते हैं। दीपावली के अवसर पर दोनों अपने गांव गए हुए थे।
मंगलवार की शाम जब दंपति वापस अपने आवास पर पहुंचे तो घर का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर 50 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी संजय रेड्डी, कोतवाली प्रभारी शशिभूषण राय और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
#DeoriaNews #DeoriaPolice #DeoriaPost #CrimeNews #UttarPradesh