हरीश रावत के ओएसडी रहे चंदन जीना के घर ईडी के छापे के बाद । रावत ने कांग्रेस की कार्यरकरिणी से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा सियासी कदम उन्होंने अपने पूर्व ओएसडी (OSD) और वर्तमान पीए चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद उठाया है।
ED की कार्रवाई का कारण: यह छापेमारी वर्ष 2016 की UKSSSC ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और ओएमआर (OMR) शीट में हेरफेर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है।
क्या हुआ बरामद: खबरों के मुताबिक, ईडी की इस कार्रवाई में चंदन सिंह जीना के आवास से 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, लगभग 200.5 ग्राम सोना (13 सोने के सिक्के और 7 चेन) और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद होने का दावा किया गया है। साथ ही उनसे जुड़े बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं
#highlight #follower