पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैकुण्ठपुर के मानस भवन में 9 सितंबर को लगेगी शिविर, योजना से लाभ के बारे में दी जाएगी जानकारी, नागरिकों से अपील योजना का लाभ उठाएं।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 9 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से मानस भवन, बैकुण्ठपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा इसका लाभ उठाएं।
उन्होंने शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, विभिन्न संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं और बिजली बिल से बचत पाएं।
#KoreaDistrict #pmsuryagharmuftbijliyojana #Chhattishgarh #CMOChhattisgarh #baikunthpur