कोरिया एवं कोरबा जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति दी जा रही है। कोरिया में क्यूआर कोड के जरिए ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं अन्य योजनाओं की जानकारी एक स्कैन पर उपलब्ध हो रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत हुई है। वहीं कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत-जी राम जी एवं आजीविका गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध कार्यों, लंबित प्रकरणों के निराकरण और ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
#ViksitBharat_G_RAM_G #PMAY #Rozgaar_Divas #Chhattisgarh
11 views | Korea, Chhattisgarh | Sep 9, 2026