• कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज का किया औचक निरीक्षण।
• निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की दी हिदायत।
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बुधवार को निर्माणाधीन जिला अस्पताल कंचनपुर एवं नवीन बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय के लिए चयनित भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सीजीएमएससी के इंजीनियर एवं ठेकेदार से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को पूरी गंभीरता के साथ गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए शीघ्र पूर्ण किया जाए।
#koreadistrict #chhattisgarh #cmochhattisgarh
9 views | Korea, Chhattisgarh | Sep 9, 2026