#मेयर_के_लिए_बाड़ेबंदी_शुरू..
भरतपुर। नगर निगम में बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने जोर-आमाइश तेज कर दी है। बहुमत के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम होने के कारण दोनों ही दलों ने अपने और समर्थन वाले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने करीब 25 प्रत्याशियों को भरतपुर के एक रिसोर्ट में ठहराया है, जहां विधायक सुभाष गर्ग और सांसद संजना जाटव खुद कमान संभाले हुए हैं और जल्द ही इन्हें भरतपुर से बाहर ले जाने की तैयारी है। दूसरी ओर, देर रात बीजेपी लगभग 40 प्रत्याशियों को जयपुर भेज चुकी है। बिना निर्दलीयों के किसी भी पार्टी का बोर्ड बनना मुश्किल दिख रहा है, इसलिए दोनों दलों की नजरें अब निर्दलीय पार्षदों को साधने पर टिकी हैं।