गढ़वा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: कंटेनर के गुप्त तहखाने से 426 किलो गांजा बरामद, चालक फरार
कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में छिपाकर रखे गए थे 426 पैकेट; कटर मशीन से काटकर खोला गया गुप्त बॉक्स, तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर वाहन से 426 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कंटेनर में बाकायदा गुप्त तहखाना (विशेष बॉक्स) बना रखा था, जिसमें गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। हालांकि, कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार मिला।
Kanke, Ranchi | Nov 8, 2026