प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से रतलाम विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सयुक्त कलेक्टर श्री तरूण जैन को
प्रशासकीय कार्य सुविधा एवं विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन की दृष्टि से कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रतलाम विकास प्राधिकरण, रतलाम के पद का प्रभार श्री तरूण जैन, संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम (शहर) को सौंपा गया है। श्री तरूण जैन अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रतलाम विकास प्राधिकरण के पद का प्रभार संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि रतलाम विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद प्रथम श्रेणी का पद है। इसी प्रशासकीय आवश्यकता एवं कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा श्री तरूण जैन को उक्त पद का प्रभार सौंपा गया है।
#JanSampark #ratlam