जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही, पांच खाद्य नमूने जांच हेतु लिए
मिलावट की शंका पर पनीर, दही एवं बटर के नमूने लिए गए
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जावरा क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने बताया कि फर्म भारत पैलेस, महू-नीमच रोड, जावरा का निरीक्षण किया गया। मौके पर मिलावट की शंका के आधार पर पनीर का नमूना मानक स्तर की जांच हेतु लिया गया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य पंजीयन प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में होटल श्री गुरु कृपा पैलेस, महू-नीमच रोड, जावरा का निरीक्षण किया गया। यहां भी मिलावट की शंका के आधार पर पनीर एवं दही के नमूने लिए गए। होटल संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जैन ढाबा एनएक्स, महू-नीमच रोड, जावरा के प्रोपराइटर परमानंद पिता जगन्नाथ राठौर के प्रतिष्ठान से डिलीशियस बटर एवं दही के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त तीनों प्रतिष्ठानों से लिए गए कुल पांच नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#JanSampark #Ratlam