#मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने आगामी 'सेवा संकल्प अभियान' का शंखनाद कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस अभियान की रूपरेखा साझा की। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ना और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।
इस अभियान के तहत राज्य के 68 हजार बूथों पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा और आंगनबाड़ियों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखते हुए राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाने की बड़ी घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह अभियान इसी दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
#breakingnewswala #MadhyaPradesh #भोपालNews #BJP #MohanYadav #Development #Politics #HindiNews #BNWTV