डबरा। स्कूल बस पर फायरिंग कर बच्चों को निशाना बनाने की खबर सामने आने के बाद अब पुलिस के बयान से मामले की तस्वीर साफ हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्कूल बस को निशाना बनाकर फायरिंग नहीं की गई थी। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें आरोपियों ने बस चालक को नीचे उतारकर कार के पास बुलाया और उसके बाद गोलीबारी की।
#gwaliorcity #crimenews #gwaliorpolice #newsimpact